कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने प्रतिद्वंद्वी और उसके साथियों पर कन्वेसिंग के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है घटना से नाराज मुकेश पांडे के समर्थक बड़ी संख्या में सोमवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कन्वेसिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मुकेश पांडे और उनके साथियों के साथ मारपीट की गई छात्र नेताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में होना चाहिए और चुनावी प्रतिस्पर्धा के नाम पर हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। मारपीट के इस आरोप के बाद एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सियासत और अधिक गरमा गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement