हल्द्वानी : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच आज उत्तराखंड के हल्द्वानी मे पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता ऑल इण्डिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा की गई,जिसमे खाडी के हालत से पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा हुई । सरकार द्वारा जारी SOP/ दिशानिर्देश के अनुसार ही बिक्री करने पर सभी की सहमति हुई और सभी सम्मानित ग्राहको/ उपभोक्ता से भी अपील है कि बोतल डिब्बे जरीकेन ड्रम या अन्य खुले बर्तन में पेट्रोल डीजल देने के लिए पम्प कर्मचारियों को बाध्य न करे और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने पर सहयोग करें ।अभी तेल की कोई समस्या नहीं है आपूर्ति सुचारू चल रही है कृपया आवश्यकता अनुसार ही तेल की खरीद करे ,कुछ दिन पूर्व रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प में बोतल में तेल न देने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट की घटना की निंदा की गई तहरीर देने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज न होने पर चिंता व्यक्त की गई कहा गया कि पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है प्रसाशन से माँग की गई कि पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बड़ाई जाये क्योंकि शॉर्टेज की स्थिति में असामाजिक तत्व और जमाखोर व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर सकते है सभी तेल कंपनियों से माँग की गई कि पंपों में माँग के अनुसार सप्लाई सुचारू रखें जिस से कोई पम्प ड्राई न हो और जानता को परेशानी न हो प्रसाशन से निवेदन है कि कंपनियों द्वारा कई दिन से अग्रिम भुगतान करने के बाद ही आपूर्ति की जा रही है अतः कोई भी सरकारी कार्यक्रम और विभागीय वाहनो पर नगद भुगतान पर ही तेल लें या उधार तेल सरकारी पम्प/ नगर निगम के पम्प से ही लें ,अभी तक सरकारी इवेंट उत्तराखंड रजत जयंती,38वे खेल सुरक्षा फ्लीट, नेता प्रतिपक्ष बिल माननीय केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम इजा – बैणी कार्यक्रम आदि कई बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है जिसमे डीलरों का लाखो रुपये का भुगतान लंबित है शीघ्र भुगतान कराया जाये क्योंकि पम्प संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे है अन्य विषयों पर भी विचार किया गया इन मीटिंग में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा, महामंत्री चेतन बलूटिया , उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक अमरीक सिंह चड्ढा कविराज सिंह, संजय तिवारी,जयदीप सच्चर,सामर्थ अग्रवाल सहजाद खान ,हरजीत सिंह,अम्मार अब्दुला,सरल गोयल,हेमंत नरूला अनुजमेहरा, सौरभ भट्ट , बलजीत चड्डा, सप्पू कोहली,विक्की गुप्ता ,बलराम अनुज गोयल ,राजेंद्र थुवाल ,रजत ,मदनमोहन जोशी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *