मुठभेड़ : हिस्ट्रीशीटर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पनियाला कट पर चेकिंग के दौरान सिल्वर रंग की बुलेट (नंबर UK 07 BB 9159) पर सवार युवक ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उसे भगवानपुर हाईवे सालियर के पास घेर लिया, जहां जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल पुलिस ने संयुक्त उप जिला चिकित्सालय रुड़की में भर्ती कराया।पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ओवैस पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील, थाना गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि ओवैस गंगनहर थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement