लव अफेयर में टूटा इंजीनियर…फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया पोस्ट ने खोले कई राज

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लालकुआं। शहर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक निजी कंपनी में कार्यरत सर्वेयर इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह मंगेतर द्वारा कथित रूप से प्यार में धोखा दिया जाना सामने आ रहा है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस और फोटो साझा कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरायनी, जिला बांदा निवासी विनय प्रजापति (33 वर्ष) एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह पिछले एक वर्ष से लालकुआं के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ किराए के मकान में रह रहे थे गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जब रावेंद्र ड्यूटी से घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों और मकान मालिक की मौजूदगी में पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़े जाने पर विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मामले की जांच शुरू की मृतक के भाई के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे विनय से उनकी सामान्य बातचीत हुई थी, जिसमें उसने खाना बनाने को लेकर चर्चा की थी, जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था।परिजनों का कहना है कि विनय की शादी बांदा की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन कुछ समय से रिश्ते में तनाव चल रहा था। युवक इस बात से बेहद आहत था गुरुवार को ही उसने व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पर अपनी और मंगेतर की तस्वीरें साझा करते हुए धोखेबाजी के आरोप लगाए और इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *