दर्दनाक हादसा…यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। कालसी तहसील के अंतर्गत बैराटखाई–गांगरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार नामक स्थान के पास एक यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए।सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटना में गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई।कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है वाहन चालक रमेश ने बताया कि यूटिलिटी का पिछला टायर निकल जाने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया।एसडीएम कालसी प्रेमलाल ने हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement