टांडा रेंज में टस्कर हाथी की मौत, पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में मिला शव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक 60 वर्ष से अधिक उम्र के टस्कर हाथी की मौत हो गई। यह हाथी एक दांत का टस्कर था और उसका दांत सुरक्षित पाया गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में हाथी का शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और इस घटना के पीछे कोई प्राकृतिक कारण या अन्य स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement