उत्तराखंड: प्रदेश में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, बाढ़ की चेतावनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून/हल्द्वानी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे अति संवेदनशील रह सकते हैं। तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, विभाग ने सात अगस्त तक प्रदेशभर में वर्षा की तीव्र गतिविधियों के बने रहने की संभावना जताई है।बारिश की तीव्रता को देखते हुए विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नदियों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement