उत्तराखंड: कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग…दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हालचाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। राजधानी में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है को रोनेशन और दून अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोदामों और दुकानों पर छापेमारी, आटा जप्त

फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। विकासनगर, पटेलनगर और कोतवाली क्षेत्रों के विभिन्न स्टोरों और गोदामों में छापेमारी कर संदिग्ध कुट्टू के आटे को जप्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच में जुट गई है

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक कुट्टू के आटे का सेवन न करें। स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement