“मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि पर वन विभाग–मीडिया गोष्ठी”

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मानव-वन्यजीव संघर्ष और बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं  को लेकर वन विभाग और मीडिया के बीच एक अहम गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां समाधान और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा हुई गोष्ठी में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के उपायों और वनाग्नि की घटनाओं पर चिंता जताई गई जहाँ डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार ने कहा की “जंगलों में आग की घटनाएं अधिकतर मानवीय लापरवाही से होती हैं। हमें जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जंगलों के पास बसे गांवों में वन्यजीवों के प्रवेश से जान-माल का खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए त्वरित सूचना प्रणाली और राहत तंत्र को मजबूत कर विभाग द्वारा क्षेत्रों में अलर्ट सिस्टम और रेस्क्यू टीम को सक्रिय किया है, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।”मानव और वन्यजीव के बीच संतुलन बनाए रखना और जंगलों को आग से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है “मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाए और जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करे।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement