हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला 55 हजार क्यूसेक पार, NHAI के चेक डेम बहे, रुख शहर की तरफ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: SDM राहुल शाह ने किया गौला पुल का निरीक्षण, बढ़ते जलस्तर से NHAI का चेक डेम क्षतिग्रस्त

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने आज गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगातार बढ़े जलस्तर के चलते एनएचएआई द्वारा निर्मित चेक डेम क्षतिग्रस्त हो गए है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। फिलहाल गौला नदी का प्रवाह पीडब्ल्यूडी और रेलवे फाटक से पुल के मध्य मार्ग की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement