नव वर्ष पर नशे में हुड़दंग और रेस ड्राइव करना पड़ा भारी, कार सहित 11दोस्त पहुचे हालात उतरा नशा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: 31st के मौके पर देर रात तक जगह-जगह जश्न का माहौल चल रहा था. कालाढूंगी पुलिस ने 31st के जश्ने के दौरान नशे की हालत में दो गाड़ियों से रेस ड्राइविंग कर हुड़दंग मचाने वाले 11 दोस्तों को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया है साथ ही रेस ड्राइविंग के मामले में दो कारों को सीज किया है.प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बताया कि 31st के मौके पर पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी.थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल रोड पर कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं .सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नैनीताल रोड कालाढुंगी जाकर देखा तो दो कार स्विफ्ट में 11 युवक सवार थे युवक जो कि शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे व आपस मे कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर अपने-अपने वाहनों की रेस कर रहे थे. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर सभी एक को हिरासत में लेते हुए कार को सीज किया गया है. जहां सभी का मेडिकल किया गया तो सभी नशे की हालत में थे पूछताछ में बताया कि रहने वाले सभी युवक उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले हैं और 31st का जश्न बनाने यहां पहुंचे हुए थे. देर रात नशे की पार्टी करने के बाद हुड़दंग मचाने के लिए रोड पर आकर अपनी अपनी गाड़ियों से रेस ड्राइविंग करने लगे.कालाढूंगी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि सभी युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.साथ ही दोनों कारो को सीज किया गया हैं. साथी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह का कार्य न करें.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement