31st पर उत्तराखंड में खूब छलके जाम, 14 करोड़ की शराब पी गए लोग, नैनीताल में सबसे ज्यादा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न में डूबी रही. इस दौरान उत्तराखंड में जमकर जाम छलकाये गये  उत्तराखंड में सरकार की तमाम रियायतों के बाद नए साल की रात आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 करोड़ 26 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई है.देर रात पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया गया. दुबई से लेकर के दुनिया के सभी बड़े शहरों में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया. पर्यटन राज्य उत्तराखंड के पोटेंशियल की बात करें तो उत्तराखंड में भी लाखों की संख्या में पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए रुख किया. इसका अंदाजा उत्तराखंड में हुए जश्न और उसमें बिकी शराब से लगाया जा सकता है.एक दिन की शराब बिक्री से आबकारी महकमे को 14.27 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ। इसमें सबसे अधिक भागीदारी अंग्रेजी शराब की रही। इस दौरान 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं।दूसरे नंबर पर नौ हजार से अधिक पेटियां बियर की बिकी। राजस्व का तीसरा हिस्सा देसी शराब बिक्री का रहा। देसी शराब की 11 हजार से अधिक पेटियों की बिक्री हुई।नए साल के जश्न को देखते हुए सरकार ने नए साल के जश्न के मौके पर सभी होटल रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने के आदेश जारी किए थे. इसी के चलते आबकारी विभाग ने 2 बजे तक बार संचालन की अनुमति दी थी.इसमें सबसे ज्यादा राजस्व देहरादून और नैनीताल से मिला। इनकी भागीदारी कुल राजस्व में आधे से ज्यादा की रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement