हल्द्वानी: बद्री-केदार समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की CM धामी से शिष्टाचार भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जताई प्रतिबद्धता

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और बद्री-केदार धाम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प दोहराया भेंटवार्ता के दौरान हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर व्यवस्थाओं और धाम की यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति यात्रियों की सेवा और आस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार और मंदिर समिति मिलकर चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य करती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement