हल्द्वानी: सावधान आपकी पानी की टंकी में भी छिपा हो सकता है जहरीला सांप, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मानसून की दस्तक के साथ ही रिहायशी इलाकों में जहरीले जीवों का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला हल्दूचौड़ क्षेत्र के जग्गीबनगर से सामने आया है, जहां एक घर की पानी की टंकी में भारी-भरकम ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। टंकी खोलते ही मकान मालिक के होश उड़ गए। आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया

जैसे ही खोली टंकी, सामने था किंग कोबरा,6 फीट लंबा है कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

जानकारी के अनुसार, जग्गी बंघर निवासी दीप जब अपने घर और सामान्य दिनों की तरह पानी की टंकी को खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। टंकी के अंदर एक विशालकाय और बेहद जहरीला ब्लैक कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। दीप बमेठा ने तत्काल सतर्कता दिखाई और सूझबूझ से काम लेते हुए टंकी का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मकान मालिक की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने जब टंकी के अंदर से सांप को बाहर निकाला, तो उसकी लंबाई देखकर हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि जहरीला कोबरा सांप करीब 6 फीट से भी अधिक लंबा था। वन विभाग के विशेषज्ञों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ा और आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली।

बरसात में रहें सावधान

वन विभाग ने सभी से अपील कि बरसात के मौसम में सांपों के रिहायशी क्षेत्रों और घरों में घुसने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं ऐसे में यदि आपको अपने आसपास या घर में कोई सांप दिखाई दे, तो उसे स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें तुरंत स्थानीय वन विभाग या किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को सूचित करें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement