हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में बरसात में होगी और फजीहत 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पहली बरसात में ही लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम आंतरिक सड़कों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और नालियों की सफाई और गंदगी को सड़कों में बहने से नहीं रोक पाया। इधर नगर निगम के मेयर का कहना है कि शहर में सिविरेज के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य, जल संस्थान द्वारा पीने के पानी और 33 केवीए की बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड डालने की वजह से ज्यादातर मार्ग खुदे हुवे है। और इसी वजह से परेशानी हो रही है। मेयर का कहना है कि इस बरसात लोगों को और धैर्य रखना होगा अगली बरसात तक वह शहर में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर शहर की 99 फ़ीसदी समस्या को समाप्त कर देंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement