लोहाघाट में बरात का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, तीन घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के गुमदेश के पुल्ला के समीप बिल्देधार में एक दुखद हादसा हुआ है। बरात का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement