हल्द्वानी : (बड़ी खबर) यहां हाथियों का आतंक, घर की पूरी दीवार तोड़ गए, फसलों को भी नुकसान Video

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी : (बड़ी खबर) यहां हाथियों का आतंक, घर की पूरी दीवार तोड़ गए, फसलों को भी नुकसान

 

हल्द्वानी : लालकुआं विधानसभा के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में टांडा से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक शुरू हो गया है। पूर्व में हाथी गंगापुर कब्डवाल में बनी गौशाला की दीवार तोड़ गए थे, इस बार भी ग्रामीण इलाकों में हाथियों ने न सिर्फ फसल तबाह की है, बल्कि ग्रामीण हेमेंद्र कबड़वाल की पूरी दीवार तोड़ गए है।लगातार ग्रामीण इलाकों में हाथियों के आवागमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तो रोजाना ग्रामीण शाम होते ही हाथियों के डर से घरो में छुपने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दे रात दो हाथी गांव में घुस आए जिन्होंने गन्ने एवं चारे के खेत पैर से कुचल दिए, उसके बाद हाथी घर के गेट से अंदर घुसे और बाहर निकलने के लिए पूरी दीवार तोड़कर फसलों को रौद कर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि अब फसलों के साथ साथ जान माल का भी भय सताने लगा है, उन्होंने वन विभाग से हाथी दीवार व सोलर फैंसिंग सहित अन्य उपाय तत्काल किए जाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement