हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भाजपा संगठन में गजब माहौल, अब अध्यक्ष ने दी चेतावनी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी की अनुशासन नीति को लेकर पार्टी अब और सख्त रुख अपनाने जा रही है। नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने एक पत्र जारी करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचने की सख्त हिदायत दी है।जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार साझा करने के लिए उचित मंच उपलब्ध हैं।बावजूद इसके कुछ लोग पार्टी के अंदरूनी निर्णयों और सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा, “ऐसे लोग पार्टी के फोरम में अपनी बात रखने के बजाय सार्वजनिक मंचों पर जाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह न केवल संगठन को कमजोर करता है, बल्कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है।”जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। भाजपा के इस निर्देश को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के तहत जारी किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि पार्टी अब अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *