हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-आज इन क्षेत्रों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

नैनीताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण और पेड़ों की कटाई के चलते मंगलवार और बुधवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड शहर के ईई प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि सुभाषनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों जैसे आवास विकास, वैलेजली लॉज, शांतिनगर, बृज विहार, अंबिका विहार और रानीबाग उपसंस्थान के इंदिरानगर, काठगोदाम, नई बस्ती, नरीमन चौराहा, कॉलटैक्स में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।बुधवार को टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों जैसे जोशी विहार, गणपति विहार, इंदिरानगर (छोटी और बड़ी रोड), शनि बाजार, सती कॉलोनी और उजालानगर में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement