उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-पति ने पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी दी जान

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे।जानकारी के मुताबिक, यह घटना टिहरी विस्थापित कॉलोनी की है और रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। परिवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है, और युवक एक दिन पहले ही यहां आया था। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement