हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बीएलओ को दिये यह निर्देश

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

SIR से पूर्व की गतिविधियों के तहत वर्तमान मतदाता सूचियों का 2003 की मतदाता सूचियां के साथ मेपिंग का कार्य चल रहा है। बीएलओ द्वारा हल्द्वानी विधानसभा के 79% मतदाताओं का मैपिंग कार्य किया जा चुका है। इस मैपिंग कार्य में प्रगति लाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी विधानसभा के मतदान केंद्रों पर रोस्टर जारी करते हुए 3 दिन कैंप लगाए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इस क्रम में 6 मार्च को कुल 19 तथा 7 मार्च को 7 मतदान केंद्रों में कैंप का आयोजन किया जा चुका है। मैपिंग कार्य के अनुश्रवण/ जांच के लिए गजेंद्र सैनी,सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी, भोपाल सिंह मटियानी नायब तहसीलदार हल्द्वानी, कुलदीप पांडे तहसीलदार हल्द्वानी को आदेशित किया गया था। सभी अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में जाकर मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया।

स्वयं श्री ए पी बाजपई, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने भी मतदान केंद्रों में जाकर मैपिंग कार्य की जांच की।

उन्होंने blo तथा सुपरवाइजरों को निर्देशित करने के साथ ही मैपिंग से छूट गए मतदाताओं से कैम्प का लाभ उठाने और blo को मैपिंग में सहयोग करने की अपील की।

कैंप में blo तथा सुपरवाइजरो के अतिरिक्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLA और क्षेत्रीय पार्षदों ने भी उपस्थित रहकर मतदाताओं के मैपिंग कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *