हल्द्वानी:पिता का छूटा साथ, फिर अस्पताल के सीढ़ियों से गिरकर बेटे की भी टूटी सांस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी. एक परिवार के लिए दुखद खबर है सुशीला तिवारी अस्पताल में बीमार पिता के इलाज के दौरान सीढि़यों से गिरकर घायल हुए बेटे की भी आखिरकार मौत हो गई। पिता ने 13 दिन पहले ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद बेटा का जीवन बचाने के लिए परिवार वालों ने काफी भागदौड़ की, मगर नियति के आगे कुछ कर नहीं सके। कुछ ही दिनों में पिता-पुत्र के निधन से भीमताल के इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।भीमताल के कमोली गांव निवासी किशोरी राम कुछ समय से बीमार थे। बेटा दीपक टम्टा इलाज के लिए करीब एक माह पहले उन्हें लेकर एसटीएच आया। यहां पिता को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को दीपक (36) अस्पताल की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। परिवार वालों ने दीपक को पहले एसटीएच में ही दाखिल कराया, फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। दीपक का उपचार चल रहा था कि इसी बीच नौ अप्रैल को पिता की मौत हो गई। बीते मंगलवार को दीपक की भी मौत हो गई। गांव में इस परिवार के मकान के आसपास रहने वाले लोग भी शोक में डूबे हुए हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement