हल्द्वानी : एफटीआई तिराहे से स्मैक के साथ पकड़ा गया आकाश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है,प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये दिनांक 21/03/2025 को सायं में चौकी मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल गाँधी इण्टर कालेज बरेली रोड से 300 मीटर एफटीआई तिराहा रामपुर रोड के पास चैकिंग के दौरान अवैध स्मैक 14.55 ग्राम बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली हल्द्वानी* में एफ०आई०आर० न० 92/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण-

आकाश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न0 33 चौफला चौराहा दमुवाढूंगा काठगोदाम नैनीताल।

 

पुलिस टीम-

▪️वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर हल्द्वानी (विवेचक)

▪️उ0नि0 उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता- चौकी प्रभारी मेडिकल

▪️कानि0 अनिल जौहरी – चौकी मेडिकल

▪️कानि0 राजेन्द्र जोशी – एएनटीएफ

▪️कानि0 194 सीपी मनमोहन सिंह – एएनटीएफ

Advertisement
Advertisement
Advertisement