हल्द्वानी – पति, पत्नी और वो, महिला ने अपने पति की थाने में की शिकायत, बोली शादी के बाद चली हकीकत पता

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी – शहर के मुखानी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है. महिला के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुखानी पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि नवंबर 2023 में उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुआ.ससुरालियों की उत्पीड़न से तंग आकर इसकी शिकायत जब मायके वालों से की तो मायके वालों ने उनको समझने की कोशिश की. लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए. आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया. पीड़ित महिला ने मुखानी थाना पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अलावा तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement