हल्द्वानी सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क हादसे में हुई छात्र की मौत, से माता पिता का रो रो के हुआ बुरा हाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत होने से उनके परिवार में दुखों का सैलाब टूट पड़ा है बता दे मृतक करन जोशी राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था जो डूंगरपुर हल्दूचौड़ का निवासी था बता दे 2 दिन पहले गौलापार से बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा अपने दोस्त राजवर्धन के साथ घर को आते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जहाँ इलाज के दौरान सोमवार सुबह हल्द्वानी के निजी अस्पताल में करन जोशी ने दम तोड़ दिया। जैसे ही ये खबर क्षेत्र में फैली तो शोक की लहर व्याप्त हो गई और भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग अस्पताल में पहुंचे जहां मुखानी चौकी द्वारा पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। तो वही करन के निधन की खबर से उसके पिता प्रेम बल्लभ जोशी, मां प्रेमा देवी और बड़ी बहन गीता जोशी बदहवास हो गए हैं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि अत्यधिक मिलनसार प्रवृत्ति का करन पूरे क्षेत्र का लाडला और मेधावी छात्र था। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में की और इसके बाद वो एलबीएस से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था, और इस साल बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement