हल्द्वानी : मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का किया शुभारंभ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मेयर गजराज बिष्ट द्वारा नगर निगम हल्द्वानी में लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ*हल्द्वानी, दिनांक 13 जुलाई 2026नगर निगम हल्द्वानी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज महापौर गजराज सिंह विष्ट द्वारा लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि वर्षों से डंपिंग स्थल पर एकत्रित लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण नगर निगम की प्राथमिकता है। इस योजना के प्रारंभ होने से डंपिंग स्थल का पुनर्विकास संभव होगा तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।महापौर ने अनुबंधित संस्था को निर्देशित किया कि प्रोसेसिंग कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा सभी पर्यावरणीय एवं वैधानिक मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा , वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्र शेखर टोलिया आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।नगर निगम हल्द्वानी ने नागरिकों से भी स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement