हल्द्वानी : विधायक सुमित ने जागनाथ कॉलोनी का किया निरीक्षण,जनता की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जागनाथ कॉलोनी का किया निरीक्षण, जनता की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज वार्ड नं-35, जागनाथ कॉलोनी का दौरा कर क्षेत्र की पेयजल, टूटी सड़क की समस्या एवं अन्य स्थानीय मुद्दों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, वरिष्ठजनों तथा मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए क्षेत्रवासियों ने पानी की कमी, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं विधायक सुमित हृदयेश ने जनता को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और इस संबंध में संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है, और हम सभी मिलकर हल्द्वानी को एक बेहतर और सुविधासंपन्न नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं इस दौरान खीमानन्द पांडे, महेशानंद, गिरीश पांडे, बाला दत्त जोशी, दीप चंद्र पांडे, एन बी पाठक, जीवन भंडारी, दौलत सिंह, धीरज भट्ट, डी.एस रौतेला सहित समस्त स्थानीय लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement