महिला मित्र को गोली मार युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में सनसनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर में एक युवक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है पुलिस के अनुसार बुधवार को कल्याणपुर स्थित किराए के कमरे से सुबह लगभग 10:15 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची को कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजे की जाली तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा अत्यधिक विचलित कर देने वाला था। कमरे में कमलेश (निवासी हयोटंगरी, चकराता) और संगीता (निवासी बुटानू, उत्तरकाशी) खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। संगीता का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला के दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और संगीता दोनों शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलेश का संगीता के घर अक्सर आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पति और युवक के परिजनों को दे दी है।

Advertisement
Advertisement