हल्द्वानी – लाखों का समान बाजार से उठाकर अपनी गाड़ियों में भर ले गया नगर निगम, अतिक्रमण पर हुआ बड़ा एक्शन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी  फेस्टिवल सीजन से पहले हर साल हल्द्वानी में अतिक्रमण कर मुख्य बाजार को जाम कर दिया जाता है. फड़ ठेलों के साथ ही दुकानदार सड़कों तक सामान फैला देते हैं. जिससे ग्राहकों और आम लोगों को बाजार में घुसने में काफी परेशानियां होती हैं. हल्द्वानी के बाजार में आज सोमवार को प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई की मौजूदगी में भारी पुलिस बल मौजूद रहा. नगर निगम की टीम पहले कारखाना बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग और पटेल चौक पहुंची कई जगहों पर प्रशासन और व्यापारियों के बीच नोक झोक भी हुई, लिहाजा व्यापारियों को नगर निगम ने पहले ही मुनादी कर हल्द्वानी की बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दे डाली थी, पर लोग बेफिक्र थे, आज शाम चार बजे लाव लस्कर के साथ प्रशासन की टीम बाजार में घुसी तो पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई. नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा की फेस्टिवल सीजन शुरू हो चूका है ऐसे में लोगों को बाजार में चलने में काफी परेशानी होता है. जिन दुकानों के बाहर गन्दगी है इनके चालान किये जा रहे हैं और जिन लोगों का सामान दुकानों से बाहर बिखरा पड़ा है उनका समान जप्त किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कोई भी दुकानदार आगे से अपनी दुकान के आगे ठेले और फड़ से पैसा लेकर बाजार सजाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने व्यापारियों से अपील की है की वह अपना सामान दुकानों से बाहर न फैलाएं अन्यथा सख्त कार्यवाही होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement