हल्द्वानी: अक्टूबर से ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों को थाने और चौकियों के नहीं लगाने होंगे चक्कर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जहां लोगों को अभी तक लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने और चौकियों में जाना पड़ता है। दुख की घड़ी में लोगों का दुख और बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिको रीगल एंड पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम पोर्टल तैयार किया है अक्टूबर माह से राज्य में लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन ही मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक पोर्टल बनाया है। मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। पोर्टल पर आईडी पासवर्ड डालते ही मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डाउनलोड हो जाएगी पोर्टल पर पोस्टमार्टम डाउनलोड होने में सात दिन का समय लगेगा। इसके लिए देहरादून में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। हर जिले के फॉरेंसिक कर्मचारियों को देहरादून भेजा जा रहा है। अभी तक लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने और चौकियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें पुलिस का भी काफी समय खर्च होता है। नैनीताल जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पंत ने बताया कि पोर्टल पर कैसे चीजों को अपलोड कर उनका संचालन किया जाना है इसका प्रशिक्षण पूरा हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement