हल्द्वानी: बारिश से शेर नाला उफान पर, यातायात ठप, पुलिस ने वाहनों का रूट बदला

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।बुधवार को शेर नाला उफान पर आ गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रकार के वाहनों को चौकी कुंवरपुर और थाना चोरगलिया गेट से डायवर्ट किया गया है।पुलिस प्रशासन वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालन में जुटा है, साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement