हल्द्वानी – सांवरी- सांवरी गाने में युवक ने शर्ट उतारकर बनाई रील, लाइक्स के लालच ने पहुंचाया थाने, बाइक हुई सीज – Video

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी – सोशल मीडिया में फेमस होने चक्कर में आज युवा स्टंट मारकर खुद की जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं साथ ही मुख्य सड़कों पर दूसरे लोगों को भी परेशान करते हैं. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी चैकिंग कर एवं स्टंटबाजों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी आदेश के क्रम में सभी संबंधित द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड में बीते सात नवम्बर को शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक FZ15 गाड़ी नंबर UK04AN 5723 से कुमाऊंनी गाने में “सांवरी- सांवरी त्यर खूटों को झांवरी” गाने पर स्टंट किए जाने का वीडियो प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक का पता लगाया उक्त बाइक सवार युवक श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब होने का पता चला युवक ने बताया की वह सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट कर रहा था, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर युवक की बाइक सीज की गई। साथ ही चालक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती न करने पर छोड़ा गया. नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वह यातायात नियमो का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें, मर्यादा में रहें। नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement