हल्द्वानी: SDM और नगर आयुक्त ने किया अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन किया बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में चल रही अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने उजाला नगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उजाला नगर के पीछे स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। मौके पर पहुंची टीम को देखकर रिफिलिंग कर रहा युवक नफीस फरार हो गया। प्रशासन के साथ पूर्ति विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की जांच में गोदाम से 18 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद की गई, जिसे पूर्ति विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधि न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन गोदाम को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement