हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, क्षेत्र में मची सनसनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के समीप जंगल में शुक्रवार दोपहर एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की हालत अत्यंत खराब है और प्रथम दृष्टया यह 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत होता है।शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों के गुमशुदगी रजिस्टर खंगाल रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement