उत्तराखंडः चुनाव प्रचार में गया था परिवार, नशे में धुत बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

दिनेशपुर । ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने नशे की हालत में अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात बुधवार रात हुई, जब किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर 1 क्षेत्र में रहते थे। परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। बुधवार रात जब परिवार के बाकी सदस्य पंचायत चुनाव प्रचार में बाहर गए थे, तभी घर पर मौजूद बेटे कन्हाई विश्वास ने किसी बात पर विवाद के बाद कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।गंभीर रूप से घायल गुरुपद को परिजन पहले जिला अस्पताल और फिर एसटीएच ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच आरोपी कन्हाई विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खून से सने कपड़ों में फोन पर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “अभी तो एक मारा है, चार और को मारूंगा।” हालांकि इस वीडियो की पुष्टि ‘PAHAD PRABHAT’ नहीं करता।परिजनों का कहना है कि कन्हाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे का आदी भी। मां के अनुसार, अक्सर पिता-पुत्र में विवाद होता था, लेकिन कभी ऐसा भयानक मोड़ नहीं आया। यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement