हल्द्वानी:(बड़ी खबर) भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का भव्य स्वागत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का भव्य स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का पहली बार हल्द्वानी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही बंसल पार्टी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाज़ी के बीच उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना था कि उन्होंने तरुण बंसल को कंधों पर उठाकर पार्टी कार्यालय तक पहुंचाया। स्वागत समारोह में भाजपा की जिला इकाई और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।गौरतलब है कि हाल ही में तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। हल्द्वानी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement