हल्द्वानी में STH में मृत अवस्था में मिली लावारिस महिला,शिनाख्त में पुलिस की करे मदद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के आपातकालीन विभाग से एक अज्ञात महिला का शव 6 सितम्बर 2025 को मृत अवस्था में मिला। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष, रंग गेहूँवा और कद करीब 5 फुट 3 इंच बताया गया है। मृतका काले रंग की टी-शर्ट एवं रंग-बिरंगी शॉल पहने मिली।पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है और आसपास के थानों तथा चौकियों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की सूचना देने को कहा है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के अनुसार, यह मामला अभी जांचाधीन है और यदि किसी थाने क्षेत्र से संबंधित हो तो तत्काल थाना हल्द्वानी को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।अधिक जानकारी या सूचना के लिए संपर्क करें:

अगर कोई व्यक्ति इस महिला के संबंध में कोई जानता हो तो शिनाख्त में पुलिस की मदद करें

पुलिस के इस नंबर पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैं

मोबाइल: 9411112877

फोन: 05946-284329

Advertisement
Advertisement
Advertisement