उत्तराखण्ड के हल्द्वानी- गौला का जलस्तर अधिक होने से आज भी नहीं लग पाए ह्यूमपाइप, SDM ने संबंधित विभागों के साथ किया निरीक्षण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 12 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक हुई भारी बारिश में गौला पुल पर एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज टनकपुर, बनबसा, खटीमा और पिथौरागढ़ को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पुल के बंद होने से गौलापार और चोरगलिया के लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वैकल्पिक रास्ते को लेकर प्रशासन ने कार्यवाई शुरू कर दी है। इंदिरा नगर के पास गौला नदी से वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। गौला नदी में ह्युम पाइप के जरिए यातायात चलाया जाएगा। आज एसडीएम परितोष वर्मा ने वैकल्पिक रास्ते का निरीक्षण किया, उन्होंने बताया पहाड़ पर बारिश के चलते गौला नदी का जल स्तर अधिक है। जिसके चलते आज ह्युम पाइप को नहीं लगाया जा सके, एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कल दोबारा से ह्युम पाइप गौला का जल स्तर कम होने पर लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement