देहरादून : बवाल पर सीएम धामी की कड़ी चेतावनी ,दंगा करोगे तो जाओगे जेल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून के पटेल नगर इलाके में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक कथित पोस्ट पर बवाल करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को चेताया है कि दंगा करोगे तो सख्ती होगी जेल जाओगे। धामी ने सख्त लहजे में कहा है तोड़ फोड़ करोगे सरकारी निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उस नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि ये देवभूमि है ,सनातन की भूमि है यहां का वातावरण खराब करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।श्री धामी ने कहा कि हमने दंगा निरोधी कानून इसी लिए बनाया है कि ऐसे उपद्रवियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को हमने खुली छूट दे रखी है कि दंगाईयों से कैसे निपटा जाए।सीएम ने कहा कि काशीपुर देहरादून जैसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को चौकस रहने को बोला गया है।उधर देहरादून की रात की घटना के बाद पटेल नगर और आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स को साथ लेकर पुलिस के अधिकारी सर्च अभियान शुरू किए हुए है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक यहां संघन सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।एसएसपी अजेय सिंह के मुताबिक सत्यापन की कार्रवाई जारी है,उपद्रवियों की पहचान की जा रही है,सड़कों पर ऐसा उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ,तनाव वाले क्षेत्र में राशन कार्डों की जांच पड़ताल, जनसेवा केंद्रों की जांच का काम भी तेज किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement