हल्द्वानी में भू माफिया द्वारा बिना परमिशन के पेड़ों की लैंपिंग के नाम पर लगातार हरे भरे फलदार वृक्षों का हो रहा कटान 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जहां प्रशासन द्वारा हर साल वृक्षों को लगाने की बात की जाती है तो वहीं हल्द्वानी के कमलुवागाजा रोड पर भूमाफियाओं द्वारा हरे-भरे वह फलदार वृक्षों का कटान हो रहा है सुनने में यह भी आ रहा है कि भू माफिया द्वारा वहां पर बिना अनुमति लिए हुए लैंपिंग के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है ना उनके पास कोई परमिशन है ना कोई कागज आज तीन-चार दिन से लगातार यहां काम हो रहा है कभी रात में तो कभी सरकारी छुट्टी के दिन आखिरकार किसकी मिली भगत से बगीचे के बगीचे काटे जा रहे हैं इन सब मामले में ना कोई अधिकारी वो क्षेत्रीय पटवारी इन सब की सूध ले रहा है आखिर क्या ऐसे भू माफियाओं पर हरे भरे वृक्षों व फलदार वृक्षों को काटने वालों पर कार्यवाही हो पाएगी या सब हवा हवाई? जहां हर साल हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा लाखों व करोड रुपए के वृक्ष लगवा कर अपनी वाह वाही उड़ता है क्या यह भूमाफियाओं का विभाग को खुला चैलेंज है क्या क्षेत्रीय पटवारी को कोई खबर नहीं है या यह भी कह सकते हैं की सब क्षेत्रीय पटवारी की मिली भगत से यह काम हो रहा है क्या पटवारी केवल दाखिल खारिज की प्रक्रिया तक कि सीमित है क्या प्राधिकरण द्वारा इसे अभी तक देखा गया क्या प्राधिकरण से कोई नक्शा पास करवाया गया है क्या रेरा से नक्शा पास करवाया गया है क्या हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा फल पट्टी से वृक्षों को हटाया गया है यह सब एक सवााल है आखिरकाार प्रशासन आंखें बंद करे बैठा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement