सरकार के समर्थन में उत्तराखंड के सुनील कानवाल ने 16 दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4249 किमी की अद्भुत साइकिल यात्रा पूरी की, हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के सुनील कानवाल ने भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल की 125वीं जयंती के अवसर पर एक अद्भुत कारनामा साबित किया है। 1 नवंबर 2025 को कश्मीर के श्रीनगर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा 16 नवंबर को कन्याकुमारी पहुंच कर पूरी हुई। इस दौरान सुनील ने कुल 4249 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 16 दिनों में पूरी की। उन्होंने प्रतिदिन लगभग 250 किलोमीटर साइकिल चलाई, जिसकी वजह से दिन के 16 से 17 घंटे वे साइकिलिंग करते रहे और रात में केवल 2 से 5 घंटे की नींद ली।सुनील के इस साहसिक अभियान में कुल 150 साइकिलिस्ट शामिल थे, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे। यह यात्रा फिटनेस, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली थी। यात्रा के दौरान तीखी धूप, ऊंची चढ़ाई, घाट और बदलते मौसम जैसी चुनौतियां आईं, लेकिन सुनील ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने पोषण के लिए प्रोटीन और उच्च कार्बोहाइड्रेट डाइट का विशेष ध्यान रखा और पर्याप्त जल सेवन किया।सुनील ने ट्रैवल और टूरिज्म मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और माउंटेनियरिंग में भी प्रशिक्षित हैं। लगभग 17 वर्षों से वे ट्रैवल एवं टेक्नोलॉजी में सक्रिय हैं और “Polestar Adventures” नामक अपनी एडवेंचर कंपनी चलाते हैं। इस यात्रा के बाद जब वे हल्द्वानी वापस लौटे, तो हल्द्वानी के सभी साइकिलिस्ट और धावकों ने उनके घर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत उनकी कड़ी मेहनत और देशभक्ति का सम्मान था।सुनील का कहना है कि यह यात्रा केवल शारीरिक endurance का ही नहीं, बल्कि मानसिक ताकत का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि फिटनेस ही असली आज़ादी और देशभक्ति है। इस साहसिक कदम ने न केवल हल्द्वानी, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया है और युवाओं को प्रेरित किया है।यह यात्रा साइकिलिंग, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के महत्व को देशभर में जागरूकता फैलाने का संदेश लेकर चली, जो सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणा बनी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement