राजेंद्र नगर वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी राधा आर्या जिनका चुनाव निशान है घंटी जिन्होंने किया जीत का दावा…..

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- राजेंद्र नगर वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी राधा आर्या जिनका चुनाव निशान है घंटी राधा आर्या के प्रचार में तेजी आ गई है। राजेंद्र नगर वार्ड 12 में उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। राधा आर्या ने कहा कि वार्ड में समस्याओ का समाधान तुरंत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे सियासत में विकास के लिए आई हैं और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहाँ बीता है और वर्तमान में यहां की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सियासत में आई हूँ जिसे मैं आपका आशिर्वाद मिलने के पश्चात् में ये वादा पूरा करुँगी ,अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने अपील की कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिहन घंटी पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनायें। अगर वह विजय होकर पार्षद बनती हैं तो वार्ड में कोई भी ऐसी चीज नहीं होगी जिसका समाधान तुरंत नहीं होगा इसलिए उन्होंने वार्ड के सभी लोगों से अपील करी है कि अधिक से अधिक मतदान करें और राधा आर्या के चुनाव निशान घंटी पर मुहर लगाकर विजय बनाएं ताकि राजेंद्र नगर वार्ड 12 का विकास हो सके!

Advertisement
Advertisement
Advertisement