वार्ड 43 से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट ज्योति भट्ट जिनका चुनाव निशान है वायुयान जिन्होंने किया जीत का दावा…..

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के वार्ड 43 से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट ज्योति भट्ट जिनका चुनाव निशान है वायुयान ज्योति भट्ट के प्रचार में तेजी आ गई है। वार्ड 43 में उन्होंने प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। एडवोकेट ज्योति भट्ट ने कहा कि वार्ड में समस्याओ का अंबार है जैसे नालियों की सफाई, विकास, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे सियासत में विकास के लिए आए हैं और वार्ड की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यहां उनका बचपन बीता है और वर्तमान में यहां की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सियासत में पदार्पण कर रहा हूं। उन्होंने वादा किया कि अगर उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने अपील की कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिहन वायुयान पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनायें। अगर वह विजय होकर पार्षद बनते हैं तो वार्ड में कोई भी ऐसी चीज नहीं होगी जिसका समाधान तुरंत नहीं होगा इसलिए उन्होंने वार्ड के सभी लोगों से अपील करी है कि अधिक से अधिक मतदान करें और एडवोकेट ज्योति भट्ट को के चुनाव निशान वायुयान पर मुहर लगाकर विजय बनाएं ताकि वार्ड 43 का विकास हो सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement