जेसीबी का पंजा लगने पर घायल हुआ मासूम, चालक ने जिंदा मिट्टी में दबा दिया, 15 घंटे बाद उगला सच…हुई मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

निर्माण की जगह पर जेसीबी से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जेसीबी चालक ने फंसने के डर से मासूम को जिंदा ही को मिट्टी में दबा दिया। वहीं जब बच्चे को परिजनों ने ढूंढना शुरू किया और कहीं न मिलने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा दबिश डालने पर 19 घंटे बाद जेसीबी चालक ने शव का पता बताया।दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बलरामपुर के पचपेड़वा निवासी शत्रोहन अपनी पत्नी सरिता और चार बच्चों के साथ निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद उनका छोटा बेटा रोहन वहीं खेल रहा था। कुछ देर बाद रोहन अचानक गायब हो गया। परिवार ने काफी खोजबीन की। देर शाम तक बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्नाव से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस की सख्त पूछताछ में जेसीबी चालक वीपी यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार, मिट्टी डालते समय जेसीबी का पंजा रोहन के सिर में लग गया। जिससे वह घायल हो गया घबराए चालक ने घटना छिपाने के लिए बच्चे पर मिट्टी डाल दी। गुरुवार सुबह सवा नौ बजे तीन घंटे की मशक्कत के बाद रोहन का शव बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं जोड़ी गई हैं। बेटे की मौत से शत्रोहन और सरिता बेहद दुखी हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इस घटना से भावुक हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement