पुलिस ने 160 खोए मोबाइल फोन किए बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 160 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत ₹29,60,000 है। मोबाइल रिकवरी सेल की यह कार्रवाई शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर शुरू की गई थी। इन प्रार्थना पत्रों में उपलब्ध कराए गए आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। प्रभारी मोबाइल ऐप सेल, हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया।पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र, और क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी, सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ। टीम ने जनवरी 2024 से अब तक कुल 404 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹74,74,000 है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता का श्रेय मोबाइल रिकवरी सेल और नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप टीम को दिया। यह टीम आम जनता के खोए हुए मोबाइलों को वापस लौटाने में न केवल तत्पर है, बल्कि तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करके अपनी क्षमता को साबित कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement