हल्द्वानी : सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद रिस्टोर होने लगी आंतरिक सड़के

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में विभिन्न वार्डों में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी द्वारा किए जा रहे सिवर लाइन तथा पानी की पेयजल लाइनों के पाइपलाइन बिछाने के काम किए जा रहे हैं। जिसको लेकर अब सड़कों को रिस्टोर करने का काम भी किया जा रहा है। यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी ( UUSDA ) के द्वारा कराए जा रहे सीवर लाइन तथा पानी की पेयजल लाइन की पाइपलाइन बिछाने का कार्य गतिमान है । जिसमें 56 वार्ड के सरस्वती कुंज में पाइपलाइन डालने के पश्चात हाइड्रो टेस्टिंग तथा कनेक्शन पूर्ण होने के बाद रोड का पुनः निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 59 वार्ड के गणपति विहार में सीवर पाइपलाइन, मेनहोल तथा चैंबर बनाने के पश्चात सड़क का पुनः निर्माण कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement