हल्द्वानी में रैपिडो के खिलाफ कार्रवाई, परिवहन विभाग ने दो निजी वाहन किए सीज 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रैपिडो ऐप से जुड़ी दो निजी दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि रैपिडो केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए मान्य है, जबकि ऐप के माध्यम से निजी वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। जांच में सामने आया कि रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों का पंजीकरण कर सवारी ढोने का काम किया जा रहा था, जबकि यह सुविधा केवल कमर्शियल वाहनों के लिए आरक्षित है परिवहन विभाग ने इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए दो वाहनों को जब्त कर उनका चालान किया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में रैपिडो ऐप के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा। परिवहन विभाग इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखे हुए है और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement