उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में – गौला नदी से भू-कटाव जारी, नदी में समा रहे सड़क की सेफ्टी वॉल और हरे भरे पेड़ Exclusive video

रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बारिश से सबसे बड़ा नुकसान हल्द्वानी में हुआ है। जहां गौला नदी में बने पुल का एक पुस्ता नदी में समा गया है। जिसके बाद पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गौला का यह पुल सितारगंज, खटीमा, टनकपुर, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर नेपाल और चीन को हल्द्वानी से सड़क को जोड़ता है। साथ ही गौला के कटाव से अब रेलवे लाइन और नदी के दूसरी ओर बने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को भी बड़ा खतरा हो गया है। इन एक्सक्लुसिव वीडियो में आप साफ देख सकते है की नदी के कटान से लगातार पेड़ और सेफ्टी वॉल का पुस्ता किस तरह लगातार नदी में समा रहा है, पुल के दोनों तरफ पुलिस तैनात कर दी गयी है। प्रशासन और NHAI के अधिकारी लगातार पुल की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर रहे है। पुल पर यातायात शुरू होने में अभी काफी लंबा समय लगेगा। इस बीच नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट ने गौला पुल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement