हल्द्वानी से परिवार गया था महाकुंभ, चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे गए गहने समेत घर से उड़ा लिया 8 लाख से अधिक का सामान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी गांव में चोरों ने बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मी के घर से साढ़े तीन लाख की नकदी और पांच तोले से अधिक सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को अंजाम तब दिया जब परिवार महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था। शुक्रवार को परिवारजन घर पहुंचे तो घर के कई कमरों के ताले टूटे मिले।जीतपुर नेगी के बालाजी विहार कालोनी निवासी चंदन सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। तीन दिन पहले वह पत्नी संग प्रयागराज गए थे। रिटायर्ड कर्मी ने बताया कि महाकुंभ से जब वह शुक्रवार दो बजे वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी, बक्शे और गुल्लक सब टूटे पड़े थे चंदन का कहना है कि उनकी बेटी शादी करने के लायक हो चुकी है। उसकी शादी के लिए उन्होंने अभी से नगदी व जेवरात एकत्र किए हैं। चंदन ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं चोर तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोर ले गए हैं। लाकर में रखे करीब पांच तोले सोने के गहने भी चोरी हो गए हैं।चंदन के अनुसार आठ लाख से अधिक चोरी हुई है। चोरों ने घर के अंदर बेड के अलावा रजाई गद्दों को भी खंगाला है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में जांच के निर्देश संबंधित चौकी को दिए हैं। शीघ्र सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों को पकड़ा जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement