हल्द्वानी : वूमेंस फुटबॉल मैच में हरियाणा ने तमिलनाडु को 7 गोल से दी करारी शिकस्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

38 वें राष्ट्रीय खेलों में आज वूमेंस फुटबॉल मैच में हरियाणा और तमिलनाडु के बीच हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में मैच खेला गया मुकाबला पहले हॉफ से ही हरियाणा के पक्ष में रहा पहले हॉफ में हरियाणा की टीम ने दो गोल करके मैच में बढ़त बना ली थी सेकंड हॉफ के बाद हरियाणा का खेल लगातार बेहतर होता चला गया और उसके खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच गोल और किए जबकि तमिलनाडु की टीम मैदान में सिर्फ डिफेंस करती हुई नजर आई और एक तरफा मुकाबले में हरियाणा की छोरियों ने तमिलनाडु को 7 गोल से मैच हरा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement